टीएमसी ने दिया भाजपा को एक और जोर का झटका, भाजपा सांसद और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह हुवे टीएमसी में शामिल

आफताब फारुकी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी भाजपा को झटके पर झटका दिए जा रही है। इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा को जोर का झटका लगा अहि और भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष और सांसद अर्जुन सिंह ने पार्टी को तगड़ा झटका देते हुवे आज टीएमसी का दामन थाम लिया है। अर्जुन सिंह टीएमसी छोड़ कर ही भाजपा में गए थे।

इससे कुछ दिन पहले अर्जुन सिंह ने पार्टी के राज्य नेतृत्व पर ठीक से काम करने की अनुमति नहीं देने के लिए निशाना साधा था। अर्जुन सिंह इस बात से नाराज थे कि केंद्र ने जूट की कीमतों को 6,500 रुपये प्रति क्विंटल करने की अधिसूचना को वापस ले लिया। इसको लेकर वह और अन्य उद्योग हितधारक पिछले कुछ हफ्तों से मांग कर रहे थे। सूत्रों ने यह भी बताया कि अर्जुन सिंह हाल ही में भाजपा की राज्य इकाई में गुटबाजी को लेकर भाजपा के शीर्ष अधिकारियों से मिलने के लिए दिल्ली गए थे। इस दौरान उन्होंने जूट मिल के मुद्दे को भी उठाया।

आज रविवार सिंह का तृणमूल में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दक्षिण कोलकाता में उनके कार्यालय में स्वागत किया। तृणमूल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘पश्चिम बंगाल भाजपा इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष और बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह का अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस परिवार में गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। वह हमारे राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में हमसे जुड़े।’

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *