थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी समस्याएं

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। माह के चतुर्थ शनिवार को जनपद के सभी थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस व भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी संजीव सुमन ने थाना कोतवाली सदर व थाना फूलबेहड़ में आयोजित थाना समाधान दिवस पहुंचे, जहां दोनो अफसरों ने फरियादियों से रूबरू होकर समस्याएं सुनी।

एसपी संजीव सुमन ने कहा कि अशांति का माहौल पैदा करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करें। थाना समाधान दिवस फूलबेहड में दौरान तहसीलदार सदर अमिता यादव, प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह, पुलिस और राजस्व के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इसके बाद डीएम व एसपी थाना फूलबेहड़ पहुंचे जहां पर मौजूद फरियादियों को समस्याओं मौके पर सुना तथा सम्बन्धित का यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार, थानाध्यक्ष फूलबेहड़ मौजूद रहे।











