बढती महंगाई के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला; पेट्रोल में 8 रुपया और डीज़ल पर 6 रुपया प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी किया कम

आफताब फारुकी
डेस्क: बढती महंगाई के बीच केंद्र सरकार ने जनता को राहत देते हुवे पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साईज ड्यूटी कम कर जनता को एक बड़ी राहत दिया है। सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपया और डीज़ल पर 6 रुपया प्रति लीटर एक्साईज ड्यूटी घटा दिया है।

वहीं, घरेलू गैस के संबंध में उन्होंने कहा, ” साथ ही इस वर्ष हम प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 प्रति गैस सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) की सब्सिडी देंगे। इससे हमारी माताओं और बहनों को मदद मिलेगी। इससे सालाना लगभग 6100 करोड़ का राजस्व प्रभावित होगा।”











