बीजेपी का शासन हिटलर और स्टलिन से भी बदतर है: ममता बनर्जी

आदिल अहमद/मो0 कुमेल
डेस्क। केंद्र सरकार पर हस्तक्षेप करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार देश के संघीय ढांचे को ध्वस्त कर रही है। ममता बनर्जी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि “भाजपा का शासन एडॉल्फ हिटलर, जोसेफ स्टालिन या बेनिटो मुसोलिनी से भी बदतर है।’

उन्होंने कहा, ‘एजेंसियों को स्वायत्तता दी जानी चाहिए और बिना किसी राजनीतिक हस्तक्षेप के निष्पक्ष रूप से काम करने की इजाजत दी जानी चाहिए।’











