मिनी बस के खाई में पलटने से कंडेक्टर समेत करीब आधा दर्जन यात्री हुए घायल

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। आज सुबह करीब 10:30 बजे ढखेरवा शारदा नगर रोड पर सवारियो को लेकर लखीमपुर आ रही एक मिनी बस मल्ल बेहड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। मिनी बस के खाई में पलटने से हादसे में कंडेक्टर नूरुद्दीन समेत करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए हैं।












