वाराणसी: महज़ 36 घंटे के अन्दर दुष्कर्म आरोपी पठानी टोला निवासी वकील अहमद के बेटे शोएब उर्फ़ आसिफ को धर दबोचा चेतगंज इस्पेक्टर और उनकी टीम ने

ए0 जावेद
वाराणसी: वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट वरुण ज़ोन के चेतगंज थाना प्रभारी ने मुकदमा दर्ज होने के महज़ 36 घंटो के अन्दर ही रेप/पाक्सो के मामले में वांछित आरोपी आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित पठानी टोला निवासी वकील अहमद के बेटे शोएब उर्फ आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। आज गुरूवार की अहल-ए-सुबह यह गिरफ्तारी हुई है। पुलिस विधिक कार्यवाही कर आरोपी को समक्ष अदालत पेश करने की तैयारी कर रही है।

गिरफ़्तारी में मुख्य रूप से इस्पेक्टर चेतगंज परमहंस गुप्ता, एसआई सूरज तिवारी, प्रशिक्षु एसआई अविनाश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शोएब उर्फ़ आसिफ पुत्र वकील अहमद है। अभियुक्त आदमपुर थाना क्षेत्र के पठानीटोला मोहल्ले में भवन संख्या ए017/1-X5 का निवासी है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।











