शाह का बेटा शेर उर्फ़ शेरू और उसका साथी अलीम निकला वाहन चोर, चोरी की 3 बाइक सहित दोनों चढ़े बड़ागाँव पुलिस के हत्थे

ईदुल अमीन/निलोफर बानो
वाराणसी: वाराणसी ग्रामीण पुलिस को वाहन चोरो के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जब शेरू के बेटे शेर को गिरफ्तार कर उसके कब्ज़े से 3 अदद चोरी के वाहन बरामद किया है। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्त शेर सैयदराजा चंदौली का मूल निवासी है और बडागांव थाना क्षेत्र के क़ाज़ी सराय में विगत कुछ समय से रह रहा है।

उपरोक्त व्यक्ति के पास बरामद वाहन संख्या UP65CW 9802 के सम्बन्ध में कागजात माँगने पर बताया की यह गाड़ी हम दोनो ने सातो महुआ बेदी मोड के पास से चोरी किए थे। गाडी बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में इधर आए थे की आप लोगो ने पकड़ लिया गया। अभियुक्तगण के निशानदेही पर उनके घर से चोरी की दो अदद मोटर साइकिल बरामद की गयी। उपरोक्त वाहन के सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि एक अपाची चेचिस नम्बर MD634CE4XK2D17401 को कम्पोजिट विद्यालय शिवपुर से व दूसरी मोटर साइकिल पैशन प्रो0 MBLHA10BSFHG18750 काजीसराय लाँन बडागांव वाराणसी से पूर्व में चोरी किए थे, जिसके सम्बन्ध में थाना बडागांव में मु0अ0सं0 171/22 धारा 379 IPC में पंजीकृत है।
उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बड़ागाव पुलिस द्वारा मु0अ0स0 186/2022 धारा 379/411/41 भादवि पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सहिपाल यादव, उ0नि0 दुर्गेश यादव, उ0नि0 विक्रम सिंह, उ0नि0 प्रशि0 भरत कुमार चौधरी शामिल थे।











