“सड़क पर सुरक्षा, जीवन की रक्षा” पर हुई ऑनलाइन वर्चुअल मीट, यातायात नियमों का पालन जरूरी: एआरटीओ

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। रविवार को पूर्वाहन 11 बजे परिवहन विभाग के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा से संबंधित जनपद के समस्त महाविद्यालयो के प्राचार्य एवं शिक्षकों की ऑनलाइन वर्चुअल जूम मीटिंग हुई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे रहे। कार्यक्रम का संयोजन प्राचार्य/नोडल अधिकारी सड़क सुरक्षा अभियान डॉ0 सूर्य प्रकाश शुक्ल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 हेमंत पाल ने की। \












