कांग्रेस को मिला बड़ा झटका: गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले हार्दिक पटेल ने पार्टी से दिया इस्तीफ़ा

आफताब फारुकी
डेस्क। हार्दिक पटेल से कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया है। हार्दिक पटेल ने गुजरात विधानसभ चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका देते हुए पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है। हार्दिक पटेल ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है और लिखा है कि “आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूँ। मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी। मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊँगा।”

हार्दिक पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में गंभीरता की कमी है। मैं जब भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिला तो लगा उनका ध्यान गुजरात के लोगों से ज्यादा अपने मोबाइल और बाकी चीजों पर रहा। जब देश में संकट था तो हमारे नेता विदेश में थे। उन्होंने कहा, हमारे कार्यकर्ता अपने खर्च पर 500 से 600 किमी की यात्रा कर जनता के बीच जाते हैं और देखते गुजरात के बड़े नेताओं का ध्यान सिर्फ इस पर रहता है कि दिल्ली से आए नेता को चिकन सैंडविच समय पर मिला या नहीं।











