वाराणसी: अपहरण के मामले में वांछित था अभिमन्यु, बड़ागाँव पुलिस के चक्रव्यूह में आखिर फंस ही गया, अपहृता भी हुई सकुशल बरामद

शाहीन बनारसी
वाराणसी: वाराणसी ग्रामीण पुलिस के बडागांव थाने में दर्ज एक अपहरण के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी जब वांछित अभियुक्त अभिमन्यु पुलिस के चक्रव्यूह में फंस गया और अपहृता भी हुई सकुशल बरामद हो गई। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।

सुचना पर यकीन कर पुलिस ने चिन्हित स्थान पर दबिश देकर अभिमन्यु को गिरफ्तार कर अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 सहिपाल यादव, म0का0 आरती सिंह मजूद रही। पुलिस गिरफ़्तारी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।











