अनियंत्रित होकर पलटा आरा ट्रक, ट्रक चालक हुआ गंभीर रूप से घायल

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के इंडो-नेपाल सीमा के गौरीफंटा राजमार्ग के जर्जर मार्ग होने के चलते आये दिन वाहन अनियंत्रित होकर पलट जाते हैं। जिससे जहां उनका लाखों रुपए का नुकसान हो जाता है तो वहीं वह चोटिल भी हो जाते हैं। वहीं एक बार फिर शुक्रवार की सुबह सात बजे एक बार फिर बिहार से आरा ट्रक चालक शिव दयाल अपना मक्के के दानों से भरा आरा ट्रक पड़ोसी देश नेपाल के धनगढ़ी लेकर जा रहा था कि गौरीफंटा सीमा पर जर्जर मार्ग होने के कारण अनियंत्रित होकर उसका ट्रक पलट गया।

स्थानीय लोगो ने बताया कि जर्जर सड़क के कारण आये दिन वाहन पलट जाते हैं। लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं, तो कभी-कभी लोगों की जानें भी चली जाती है। जिसको लेकर व्यापार मंडल के जिम्मेदार लोगों ने राजमार्ग सही करवाने को लेकर उच्च अधिकारियों को लिखित व मौखिक जानकारी दी है लेकिन अभी तक इस राजमार्ग को नहीं बनवाया गया है जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं।











