आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु 3 जुलाई को होगी विशेष लोक अदालत

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, सर्वोच्य न्यायालय व उच्च न्यायालय के निर्देशों पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुकेश मिश्रा के दिशा-निर्देशन में 03 जुलाई दिन रविवार प्रातः 10:00 बजे से आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय, लखीमपुर खीरी मे होगा।












