कानपुर हिंसा: 12 अन्य आरोपियों की हुई गिरफ़्तारी, अब तक कुल 50 लोगो की हुई गिरफ़्तारी

आदिल अहमद/मो0 कुमेल
कानपुर: कानपुर हिंसा और बवाल के मामले में जारी हुवे पोस्टर का असर दिखाई देने लगा है। पोस्टर चस्पा होने के बाद पत्थरबाजी करने वाले अब खुद सरेंडर कर रहे हैं। हिंसा में शामिल एक आरोपी ने सोमवार देर रात खुद को कर्नेलगंज थाने में सरेंडर किया है। चो वीडियो फुटेज में भी दिखाई दे रहा था। इसके अलावा मंगलवार को 12 आरोपी और गिरफ्तार किए गए हैं। अब तक कुल 50 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इनके खिलाफ आईटी एक्ट व धार्मिक भावनाएं आहत करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आज पुलिस आरोपियों का दूसरा पोस्टर जारी करेगी। बता दें कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के जरिए फोटो हासिल किए थे। इन फोटो के जरिए उन सभी लोगों को पहचानने का काम किया जा रहा है।











