जौनपुर: नशे में धुत पिता ने अपने ही बेटे को काट डाला, आरोपी हिरासत में

तौसीफ अहमद/रेहान अहमद
नशे में धुत पिता ने अपने ही बेटे को काट डाला। मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का है जहां पर एक पिता द्वारा बेटे की हत्या के खबर से इलाके में हडकंप मच गया है। बेटे की हत्या का आरोप उसके पिता पर लगा है। घटनास्थल पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी पिता को 6 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, जौनपुर के जफराबाद थाना इलाके के उत्तरगावां की अनुसूचित बस्ती में शनिवार की देर रात शराब के नशे में धुत पिता ने अपने बेटे को कुल्हाडी से काट डाला।

राजमन के छोटे भाई अजय कुमार व गुलशन उसे 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने राजमन को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं हत्यारे पिता इंद्रजीत को पुलिस ने घटना से 6 घंटे बाद गांव के ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।











