डीएम-एसपी ने की धर्म गुरुओं संग बैठक

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कानपुर की घटना के परिपेक्ष्य में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी संजीव सुमन ने दोपहर 2:00 बजे विभिन्न धर्म गुरुओं के साथ जिला शांति समिति की बैठक की। बैठक मे डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी संजीव सुमन ने धर्मगुरुओ से जिले में भाईचारा एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने पर ना केवल चर्चा की बल्कि उनके विचार जाने।

पुलिस-प्रशासन तत्परता से उचित कार्यवाही अमल में लाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से इतने अल्प समय में दी गई सूचना पर आयोजित बैठक में आप सब ने प्रतिभाग किया। सभी धर्मगुरु धन्यवाद के पात्र हैं। समाज में सौहार्द माहौल के सृजन में सभी की महती भूमिका है। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह सहित विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु मौजूद रहे।











