डीएम की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: शनिवार को तहसील सदर के लोक सभागार में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें मुख्य रूप से एसपी संजीव सुमन मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। फरियादियों की फरियाद एक-एक कर सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अफसरो को निर्देशित किया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 80 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत किये, जिसमें 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व 34, पुलिस 17, विकास 09, उप कृषि निदेशक-02, नगर निकाय 08, पूर्ति निरीक्षक 02, अन्य के 08 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिन्हें पृष्ठाकिंत कर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण हेतु उपलब्ध करा दिया गया। एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह, तहसीलदार सदर सुशील प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार अतुलसेन सिंह, बीडीओ पीयूष सिंह, प्रीति तिवारी, आलोक वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।











