संपूर्ण सुपोषण अभियान: डीएम ने 13 सैम श्रेणी के बच्चों को बाटी सुपोषण किट

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। शनिवार को मोहम्मदी तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत डीएम की अनूठी पहल “संपूर्ण सुपोषण अभियान” का भव्य कार्यक्रम हुआ। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी संजीव सुमन, सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने तहसील क्षेत्र के 13 कुपोषित सैम श्रेणी के बच्चों को सुपोषित किट प्रदान की।












