अक्षय कुमार को लगा “सम्राट पृथ्वीराज” को लेकर एक और झटका, कुवैत, ओमान और क़तर ने किया फिल्म को अपने मुल्क में बैन

शिखा प्रियदर्शिनी
नई दिल्ली : अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म “सम्राट पृथ्वीराज” को लेकर भले ही अक्षय कुमार जोश से भरे हुवे है और उन्हें इसकी सफलता की काफी उम्मीदे है। मगर इन सबके बीच अक्षय कुमार को एक बड़ा झटका अपनी इस फिल्म को लेकर लगा है। कुवैत और ओमान के बाद अब कतर ने भी अपने मुल्क में इस फिल्म को बैन कर दिया है।

बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज चौहान की भूमिका में है, जबकि मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता के किरदार में है। फिल्म में संजय दत्त और सोनू सूद ने भी अहम भूमिका में है। ओमान और कुवैत में फिल्म के प्रतिबंधित होने की खबर को ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने शेयर किया है। सम्राट पृथ्वीराज 3 जून को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो चुकी है।












सारे जहान में बनते है सब करोङपति हजारो खर्च करके बनते है पर हम है पैसे से कंगाल पर दिल से मैं हूँ करोङ पति