अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पम्प पर किया हमला

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। उभाँव थाना क्षेत्र के अखोप पेट्रोल पम्प पर कुछ अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने सोमवार की देर शाम लुट के नियत से हमला कर दिया। वहां पर मौजूद एक कर्मचारी से मारपीट कर बदमाशों ने बीस हजार रुपये छीन फरार हो गए।

वह मौजूद लोगों सिर्फ तमाशा देखते रहे अज्ञात नकाबपोश के चले जाने के बाद घायल को तुरंत सीयर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिये दाखिल कराया गया। घटना की जानकारी होते ही नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता ने लिखित तहरीर उभाँव पुलिस को दे दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई।











