आगरा: छज्जा गिरने से किशोर की हुई मौत, 2 बच्चो सहित 4 घायल

शाहीन बनारसी(इनपुट-साहिल खान)
आगरा: थाना एत्मातुद्दौला क्षेत्र स्थित प्रकाश नगर में आज मंगलवार को एक पुराने भवन की दूसरी मंजिल पर स्थित छज्जा गिर जाने से एक किशोर की मौत हो गई और आने से 2 बच्चो सहित 4 लोग घायल हो गए। मृतक का नाम राजू बताया जा रहा है, वही घायलों के नाम करन, अमर सिंह, पुत्रगण दामोदर एवं नीरज तथा कुलदीप है।

हादसे से इलाके में अफरातफरी मच गई। जिस मकान का छज्जा गिरा है, वह नीरज का है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि दूसरी मंजिल का छज्जा भरभरा कर गिर गया, जिसमें पांचों लोग दब गए थे। उन्हें किसी तरह बाहर निकाला। हादसे में 14 साल के राजू की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्रीय विधायक धर्मपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए।











