आमने सामने दो बाइक की ज़बरदस्त भिडंत में दोनो बाइक चालको की मौत, दो घायल

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल्थरारोड-नगरा राजमार्ग पर ग्राम बिड़हरा के सामने आज शुक्रवार की शाम करीब साढे 6 बजे दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौत जहां हो गई वही दो युवक चोटिल हो गए। मृतकों में दोनों बाईको के चालक बताए गए हैं।

102 नंबर व 108 नंबर की एंबुलेंस संयोग बस मौके से पहुंच गई। और दोनों मृतकों सहित चोटिल बबलू चौहान व रघुवंश चौहान को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर मे उपचार हेतु दाखिल कराया गया, जहां चिकित्सक ने दिलीप चौहान व विशाल सिंह को मृत घोषित कर दिया, वहीं रघुवंश चौहान का इलाज चल रहा है। बबलू चौहान को हल्की चोटें आई हैं। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई है और जांच में जुट गई है।











