कल से होगा महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ में मेगा जॉब फेस्ट का आयोजन

ईदुल अमीन/करन कुमार
वाराणसी। कल से वाराणसी स्थित महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ में मेगा जॉब फेस्ट का आयोजन किया जायेगा। मेगा जॉब फेस्ट आयोजन में 55 से अधिक कंपनिया योवाओ को रोज़गार उपलब्ध कराएंगी। वही इस मेगा जॉब फेस्ट का आयोजन करने वाले आयोजकों को अनुमान है कि इस रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा।

बताते चले कि जॉब फेयर का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में होगा। टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, सर्विस सेक्टर, कंप्यूटर साइंस, रियल स्टेट, सेल एंड मार्केटिंग, मीडिया हाउस, वाटर इंडस्ट्री, आईटी सॉफ्टवेयर, बैंकिंग, ज्वेलरी, एजुकेशन, ऑन लाइन एजुकेशन जैसी कई सेक्टर की कंपनियां भाग लेंगी।











