कानपुर बवाल: पुलिस ने किया अब तक 18 को गिरफ्तार, लखनऊ में हुआ पुलिस का सुरक्षा के मद्देनज़र पैदल मार्च, 2011 बैच के आईपीएस अजय पाल को भेजा गया कानपुर

मो0 कुमेल
कानपुर। कानपुर में एक जुलूस के दरमियान हुवे दो सम्प्रदायों के बीच पथराव प्रकरण में स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण है। घटना स्थल और आसपास के इलाको के अलावा संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। हिंसा मामले में अब तक पुलिस ने 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के बयान को आधार माने तो दुकाने बंद करवा रहे युवको से दुसरे समुदाय का विवाद हुआ और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया जिसमे दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हो जाने की जानकारी हासिल हो रही है। हिंसा में दोनों पक्षों के तरफ से पथराव का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस बीच मौके पर भारी पुलिस बल के साथ उच्चाधिकारी पहुच गए।
मामले में अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार अब तक कुल 18 लोगो की गिरफ़्तारी हुई है। प्रशासन इस मामले में कड़ी कार्यवाही के संकेत दे रहा है। वही शांति समिति से संपर्क कर शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील हो रही है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।











