खेत की नाली में मिला युवक का शव, परिजनों ने जताया हत्या की आशंका

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। उभाँव थाना क्षेत्र के सरदोपुर होलपुर गांव के कुछ दूरी पर खेत की नाली में गुरुवार की शाम लगभग साढ़े 7 बजे रामअशीष यादव उम्र 35 वर्ष नामक युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। रामअशीष का शव खेत किनारे पानी भरे गढ्ढे में मिला। जिसके पेट में चोट के निशान दिख रहे थे।

इसकी सूचना आग की तरह फैल गयी। रामअशीष किन परिस्थिति में खेत में पहुंचा यह रहस्य बना हुआ है। लोगो द्वारा आशंका जताई जा रही है कि कहीं अन्यत्र हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से हत्यारों द्वारा उसका शव लाकर खेत में फेंक दिया गया है।











