फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। सोमवार की शाम डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कलेक्ट्रेट में कर-करेत्तर के तहत प्राप्तियो की विभागवार, बिंदुवार मासिक समीक्षा बैठक की और संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान डीएम ने लक्ष्य में अपेक्षित प्रगति ना होने पर परिवहन, विधिक माप विज्ञान (बाट माप), वन, विद्युत की प्रगति संतोषजनक न होने पर नाराजगी जताई एवं अगले माह की समीक्षा तक अपने लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी अधिकारियों को अपने लक्ष्य के प्रतिमाह की कार्य योजना बनाकर मूर्त रूप देने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि जिन विभागों की प्रगति खराब है, लक्ष्य पूरा नहीं किया है, वह उन्हें लिखित रूप में स्पष्ट करें कि वह लक्ष्य को कैसे पूरा कराएंगे।
डीएम ने वाणिज्य कर, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, आबकारी, परिवहन, विद्युत देय, नगर विकास, खनन, मंडी, वन, सिंचाई, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लखीमपुर व गोला, विधिक माप विज्ञान के अफसरों से लक्ष्य की प्रगति, क्रमिक लक्ष्य की प्रगति गत वर्ष की उपलब्धि के सापेक्ष वृद्धि प्रतिशत की गहन समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिए। बैठक में एडीएम संजय कुमार सिंह, सभी एसडीएम व तहसीलदार, एआरटीओ रमेश कुमार चौबे, जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर, सहायक श्रम आयुक्त डॉ0 महेश कुमार पांडेय सहित सभी संबंधित विभागों के अफसर मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…