परिषदीय स्कूल रतसिया के बच्चों को मिली झूले की सौगात

फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): बेहजम ब्लाक की ग्राम पंचायत रतसिया के प्राथमिक विद्यालय में मिशन कायाकल्प के तहत नामांकित बच्चों को झूलों की सौगात मिली। प्राथमिक विद्यालय रतसिया में ग्राम प्रधान रमेश चंद्र चौरसिया व सचिव दीपिका वर्मा के अपनी देखरेख में मिशन कायाकल्प के तहत ग्राम निधि से तीन झूले लगवाए, इन्हें लगाने का काम गुरुवार को पूरा हुआ।

बताते चलें कि इस विद्यालय को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अभिनव मुहिम “बेस्ट स्कूल आफ़ द वीक” के खिताब से भी नवाजा जा चुका है। यहां के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार वर्मा विद्यालय में नवाचार गतिविधियों के लिए संकल्पित होकर काम कर रहे हैं।











