प्रयागराज: नुपुर शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी, हुआ पथराव, स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस ने भी चलाया पत्थर के जवाब में पत्थर, देखे वीडियो

तारिक खान

प्रयागराज: कुछ इस्लामिक संगठनो द्वारा आहूत “भारत बंद” को आखिरी दिनों में वापस ले लिया गया था। सभी संगठनो ने अपील भी किया था कि अमन-ओ-सुकून कायम रखे। इसके बाद भी देश भर से आ रही खबरों के अनुसार मुस्लिम बाहुल्य इलाको में आज अघोषित ज़बरदस्त बंदी हुई। इस क्रम में कई जगह से हिंसा और पथराव की जानकारी हासिल हो रही है।

इस क्रम में मिल रही जानकरी के अनुसार प्रयागराज में जुमे की नमाज़ के बाद नुपुर शर्मा की गिरफ़्तारी की मांग करते हुवे ज़बरदस्त नारेबाजी हुई। इस दरमियान जमकर पथराव की भी जानकारी हासिल हो रही है। मिल रही जानकारी के अनुसार अटाला में पुलिस अधिकारियों को पत्थरबाजी के दौरान पत्थर लगे हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान एसएसपी और डीएम को भी पत्थर लगा है। पुलिस पत्थरबाजों को खदेड़ने की कोशिश में जुटी हुई है। पुलिस की गाड़ियों की भी नुकसान पहुंचाया गया है। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैसे के गोले दागे हैं।

बताया जा रहा है कि पुलिस बल के सामने हो रहे विरोध के दरमियान अचानक पत्थरबाज़ी शुरू हो गई। इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो गलियों और छतो से भी पथराव की भी जानकारी हासिल हो रही है। मिल रही जानकारी के अनुसार जनपद के कई थानों की फ़ोर्स के साथ आरएऍफ़ की टुकड़ी भी बुला लिया गया है। क्षेत्र की हालत तनावपूर्ण बताई जा रही है। पुलिस मामले को नियंत्रण में करने की कोशिश कर रही है।

इस दरमियान मौके की कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वीडियो में पथराव दिखाई दे रहा है। पत्थरबाजों के पत्थर के जवाब में पुलिस द्वारा भी पत्थर फेके जा रहे है। इस दरमियान मिल रहे समाचारो के अनुसार स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस फ़ोर्स बुलाया गया है। घटना ने शहर के कुछ और इलाको में तनाव बढ़ा दिया है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *