बंद होने वाली है कास्मेटिक बनाने वाली मशहूर कंपनी रेवलॉन, बैंकरप्सी के लिए किया आवेदन, कंपनी पर 3.31 अरब डॉलर का क़र्ज़

ईदुल अमीन
डेस्क: कॉस्मेटिक बनाने वाली रेवलॉन इंक कंपनी महिलाओं और लडकियों की पसंदीदा कास्मेटिक कंपनी थी। रेवलान ब्रांड की लिपस्टिक और नेलपॉलिस की बिक्री दुनियाभर के करीब 150 देशों में होती थी। यही नहीं, रेवलॉन के 15 से ज्यादा ब्रांड हैं, जिनमें Elizabeth Arden और Elizabeth Taylor शामिल हैं। आलम यह था कि हर उम्र की लड़कियों के लिए रेवलॉन ब्रांड की लिपस्टिक और नेलपॉलिस पहली पसंद हुआ करती थी। इस कंपनी की शुरुआत साल 1932 में हुई थी। अब ये 90 साल पुरानी कंपनी बंद होने वाली है।

कोरोना के वक्त लिपस्टिक और नेलपॉलिस की डिमांड में कमी दर्ज की जा रही थी। हालांकि कोविड प्रतिबंध हटने के बाद डिमांड में दोबारा से इजाफा किया जा सकता है। कंपनी के शेयरों में शुक्रवार को 53 फीसदी गिरावट आई। लिपस्टिक बनाने वाली इस कंपनी ने अपने बिजनेस को बचाने के लिए कर्जदारों से बात शुरू की थी। मगर बताया जाता है कि बात नही बनी और कंपनी को बैंकरप्सी के लिए आवेदन किया है।











