साइबर ठगो ने खाते से उठाया एक लाख रूपये

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। उभाँव थाना क्षेत्र में लगातार हो रहे साइबर क्राइम घटना अब रूकने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर नगर पंचायत में साइबर क्राइम की घटना प्रकाश मे आया है। नगर पंचायत के आजीमाबाद गली निवासी अंकित कुमार पुत्र ओमप्रकाश के खाता से तीन बार में साइबर ठगो ने एक लाख रूपये नगदी उठा दिया।












