सैलून के दुकान का दरवाजा तोड़ चोरो ने नगदी समेत अन्य सामानों पर किया हाथ साफ़

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। स्थानीय नगर के सीयर पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर न्यू लुक सैलून के दुकान का दरवाजा तोड़कर मंगलवार की रात्रि चोरों ने 10 हजार नगदी समेत अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया। दुकानदार द्वारा इस घटना की तहरीर उभांव थाने में कुछ नामजद लोगों के खिलाफ दे दी गयी है।













