कांग्रेस की देंन है आधुनिक भारत, सत्ता में बैठे लोगो को गुरुर है, जनता की फिक्र नही: अशोक गहलोत

मो0 दानिश
डेस्क: नेशनल हेराल्ड मामले पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार की स्थापना 1937 में हुई थी और तब से ही कांग्रेस पार्टी इसे इमदाद करती आई है। मीडिया के लोगों को पता है कि प्रिंट मीडिया जहां जहां छप रहा है उसकी क्या स्थिति है, वो ज्यादातर घाटे में चलता है।

गहलोत ने कहा कि 76 साल में आज अगर आधुनिक भारत बना है तो ये कांग्रेस की देन है। आजादी के पहले और आजादी के बाद जो त्याग, बलिदान दिया है वो कांग्रेस नेताओं ने दिया, उसे मोदी जी कभी याद नहीं करते हैं। मोदी जी ने इंदिरा गांधी जी की शहादत को कभी याद नहीं किया।
उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को इतना गुरूर है कि उन्हें जनता की कोई चिंता नहीं है वो सिर्फ धर्म के नाम पर लोगों को भड़का रहे हैं और उसमें वो सफल भी हो रहे हैं, लेकिन उसकी भी एक सीमा होती है।











