बाइक से गिर कर वृद्धि महिला हुई चोटिल

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। उभाँव थाना क्षेत्र के स्थानीय तहसील मुख्यालय के समीप बाईक सवार महिला गिर कर चोटिल हो गई। राहगीरों की मदद से घायल को सीयर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिये दाखिल किया गया जहाँ पर प्राथमिक उपचार के बाद वृद्धि महिला के सिर में गम्भीर चोट लगने से हालत गम्भीर देख चिकित्सा ने जिला सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।












