बैठक में बोले भाजपा नेता और पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री छट्टू राम: क्षेत्रीय जनता ने ऐसा विधायक चुना जो क्षेत्र के गावो के नाम भी नहीं जानता

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री व भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी रहे छट्ठू राम ने रविवार को नगर के जिलापंचायत के डाक बंगले में आयोजित एक बैठक में पत्रकार वार्ता में कहा कि सुभासपा विधायक हंसू राम द्वारा क्षेत्र में विकास कार्य कराने की बात को हास्यास्पद करार देते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने ऐसा विधायक चुन लिया है जो क्षेत्र के गांवों का नाम ही नही जानता है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विस्तार का कार्य भी पिछली भाजपा सरकार में ही स्वीकृत हुआ है। ऐसे में वर्तमान विधानसभा का कथन सरासर झूठ है। जो भी क्षेत्र में विकास कार्य हो रहा है वह भाजपा सरकार के द्वारा कराया जा रहा है। सरकार लड़कियों के शादी अनुदान के साथ-साथ गरीब लड़कियों की शादी भी करा रही है। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष सतीश गुप्ता, प्रमोद सिंह, रणजीत कुशवाहा, कैप्टन गुलाबचंद मौर्य, देवेन्द्र गुप्ता, नमोद तिवारी, रामकैलाश चौहान, उमेश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।











