रमा शंकर राजभर ने ज़िलाधिकारी से किया कृषि, मकान व मिट्टी कार्य मे छूट देने की मांग

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर ( विद्यार्थी ) ने अपने आवास पर बैठक कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जहाँ एक तरफ मंहगाई, बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। वही सरकार ने खनन पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध का असर बालू अवैध खनन पर पड़े न पड़े कृषि कार्य हेतु खेतो के समतल आदि करने पर जरूर है।












