वनविभाग की संयुक्त टीम ने जंगल से प्रतिबंधित लकड़ी के साथ 7 लकड़कट्टो को दबोचा

फारुख हुसैन
पलिया कला (खीरी)। लखीमपुर खीरी जिले के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के दिशानिर्देशन में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/संदिग्ध अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के चलते पलिया कोतवाली के प्रभारी निरिक्षक सैय्यद अहमद अब्बास ने अपने हमराहियों के साथ मिलकर वन विभाग के वन रक्षक हीरा लाल ने अपने वन कर्मियों के साथ मिलकर बीती रात मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के ही ग्राम बंसतापुर के जंगलों से प्रतिबन्धित जंगली शीशम की लकड़ी को काटते व लादते हुए मौके से 7 लकड़कट्टो को गिरफ्तार कर लिया।












