विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर विद्यालय में सैकड़ों की संख्या में रोपित किए गए पौधे, गोष्ठी का हुआआयोजन

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। कल पूरे विश्व में पर्यावरण दिवस बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह पर सैकड़ों की संख्या में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित किए जा रहे हैं तो इसके अलावा गोष्ठी का आयोजन का पर्यावरण से संबंधित जानकारियां भी दी जा रही हैं। इसी को लेकर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रविवार को लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा टाइगर रिजर्व के संपूर्णानगर वनरेंज के ग्राम मुरारखेड़ा स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में वन रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी सुभाष चंद्र मौर्य के नेतृत्व में वहां विद्यालय के अध्यापक अध्यापिका और छात्र छात्राओं के अलावा अन्य लोगों की मौजूदगी में पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया।












