सार्थक सेवा फाउंडेशन ने दिया 145 बच्चो को फ्री ताइक्वांडो ट्रेनिंग क्लास, मिला प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र

ज्योति केसरी
वाराणसी: विगत 10 दिनों से सार्थक सेवा फाउंडेशन की तरफ से फ्री ताइक्वांडो क्लास चलाया गया। यह क्लास ट्रेनर अंकिता जेटली द्वारा सिखाया गया, इस क्लास में 145 बच्चो ने भाग लिया और इस क्लास में बच्चे फ्री क्लास से लाभान्वित हुए और बच्चो को सर्टिफिकेट दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष संदीप चौरसिया रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था की महासचिव पूनम गुप्ता कार्यक्रम संयोजिका ज्योति प्रजापति, मीडिया प्रभारी साहिल कश्यप, प्रीति जायसवाल, प्रियंका प्रकाश, रंजनी सिंह, सौम्या अग्रवाल, कंचन जायसवाल, वर्षा श्रीवास्तव संस्था की अध्यक्ष ने पूजा गिरी ने सभी का बहुत बहुत आभार प्रकट किया।











