हेल्पिंग हैड्स ने किया कंपनी गार्डन मैदागिन में पौधारोपण
ज्योति केशरी
वाराणसी: आज रविवार को हेल्पिंग हैंड्स की टीम द्वारा कंपनी गार्डन मैदागिन में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया गया। जिसमें हेल्पिंग हैंड्स के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और बहुत से मेडिटेशनल पौधे लगाए।
हेल्पिंग हैंड्स टीम के द्वारा ऐसे पौधों के रोपण पर विशेष तवज्जो दिया गया जो ज्यादा ऑक्सीजन जनरेट करते हैं। कार्यक्रम का संचालन शालिनी गोस्वामी ने किया। कार्यक्रम में हेल्पिंग हैंड्स की पूरी टीम ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिमल त्रिपाठी, मनोज अग्रवाल, संजय सिंह, बबीता चंदेल, रेखा जायसवाल, अलका गुप्ता, उषा अग्रवाल, दिलीप खन्ना, सोनू, प्रज्ञा मिश्रा, साहिल, रश्मि साहू, कंचन मिश्रा, नीतू अग्रवाल, सौरभ खत्री, सीता साहू, सुषमा जायसवाल, अनूप चंदेल, मीना मिश्रा और नारायण दास अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..