एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 21 जुलाई को किया जायेगा: विवेक तिवारी

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: जिला सेवायोजन कार्यालय एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) तथा उप्र कौशल विकास मिशन राजापुर के संयुक्त तत्वाधान में 21 जुलाई को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन राजकीय आईटीआई राजापुर में किया जा रहा है। मेले में निजी क्षेत्र की कई कम्पनियाँ प्रतिभाग कर रही हैं। यह जानकारी प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक तिवारी ने दी।

रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यार्थी सेवायोजन पोर्टल(sewayojan.up.nic.in) पर ऑनलाइन आवेदन कर उक्त तिथि को अपने समस्त प्रमाण पत्रो की छाया प्रति, बॉयोडाटा सेवायोजन कार्यालय का पंजीयन कार्ड तथा एक आईडी के साथ राजकीय आईटीआई, राजापुर, लखीमपुर खीरी में प्रातः 10 बजे साथ ही उपस्थित होकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।











