एसडीएम की अध्यक्षता में धर्मगुरुओ व क्षेत्रवासियों के साथ त्यौहारों के मद्देनजर की गई पीस बैठक

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी जिले में आगामी पर्व के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के दिशा निर्देशन में जिले के सभी कोतवाली व थानो में धर्मगुरुओं व क्षेत्रवासियों के साथ शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इसको लेकर जिले के संपूर्णानगर थाना सभागार में गुरूवार को आगामी त्यौहारों बकरीद, सावन व कावड़ यात्रा को लेकर उपजिलाधिकारी अविनाश चन्द्र मौर्य की अध्यक्षता में व थाना प्रभारी बलवंत शाही की मौजूदगी में धर्मगुरुवों व क्षेत्रवासियों के साथ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उप-जिलाधिकारी अविनाश चन्द्र मौर्य ने आने वाले त्योहारों को लेकर क्षेत्र में बैठक के दौरान शांति व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिए।












