डीसीएम ने मारी बस में टक्कर, हादसे में तीन की मौत, तीन घायल

मो0 कुमैल
इटावा: आज मंगलवार की सुबह लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़ी बस में डीसीएम ने टक्कर मार दिया जिससे भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बस चालक समेत तीन की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हुए है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

इस बीच एक डीसीएम के चालक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। जिन्हें सैफई में भर्ती कराया गया है।











