ताज़ियादारो के साथ किया प्रशासन ने बैठक

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। तहसील के सभागार में रविवार की शाम ताजियादारो की आयोजित बैठक में सीओ रसड़ा शिव नारायन वैस ने सख्ती के साथ कहा कि ताजिया की जुलूस में शस्त्रों का प्रदर्शन किसी हाल में वर्जित होगा। अन्यथा विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। डीजे बजाने के लिए अनुमति लेना आवश्यक होगा। ताजियों की ऊंचाई ऐसी हो जिससे रास्ते में अनावश्यक विवाद ना पैदा हो। परंपरागत तरीके से मोहर्रम का पर्व मनाने के लिए सभी से अपील की।

इस बैठक में अधिकारियों की तरफ से उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी मदनलाल, वीडियो मधुछंदा सिंह, ईओ ब्रजेश गुप्ता तथा इनके अलावा शमशाद बांसपारी, अरशद हिंदुस्तानी, शाहिद इलियास, अब्दुल रहमान, शहाबुद्दीन, ग्राम प्रधान सज्जन पासवान, शाहिद कमाल सोनू, अल्ताफ अहमद, असरार अहमद के अलावे पुलिस के जवान व अन्य लोग मौजूद रहे।











