राष्ट्रपति चुनाव: सपा विधायकों के साथ अखिलेश यादव ने डाला वोट, ट्वीट कर मायावती ने किया अपील: अन्तरात्मा के आधार पर वोट करें

आफ़ताब फारुकी
डेस्क: देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हो रहा है। यूपी में 403 विधायक विधान भवन में मतदान करेंगे। हर मत का मूल्य 208 है। मतदान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई भाजपा नेताओ ने मतदान किया।

बीएसपी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर तथा पार्टी व मूवमेन्ट की सोच के मुताबिक ही आदिवासी समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए सबसे पहले अपना समर्थन देने की घोषणा की। कमजोर वर्गों के अन्य लोगों से भी उन्हें आज अपनी अन्तरात्मा के आधार पर वोट देने की अपील।
— Mayawati (@Mayawati) July 18, 2022
वही मायावती ने ट्वीट कर कहा कि बसपा ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर तथा पार्टी व मूवमेन्ट की सोच के मुताबिक ही आदिवासी समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए सबसे पहले अपना समर्थन देने की घोषणा की है। कमजोर वर्गों के अन्य लोगों से भी उन्हें आज अपनी अन्तरात्मा के आधार पर वोट देने की अपील।











