हिमांचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 12 लोगो की हुई मौत, 3 घायल

आफ़ताब फारुकी
डेस्क: हिमांचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बस के खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ। बस के खाई में गिरने से हुए बड़े सड़क हादसे में 12 लोगो की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हुए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सुचना मिलने पर तत्काल घटना स्थल पर पुलिस मौके से पहुँच गई और आसपास के लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

बताया जा रहा है कि शव बस के अंदर फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। हादसा आज सोमवार की सुबह करीब 8:45 बजे हुआ। बस शैंशर से औट जा रही थी। बस में कुल 15 लोग सवार थे। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि बस हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है। तीन लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बचाव अभियान चलाया जा रहा है।











