आगरा में सामूहिक आत्महत्या: पति-पत्नी और बेटी ने किया आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

शाहीन बनारसी(इनपुट-साहिल खान)
आगरा: यूपी के आगरा में एक दिल दहला देने वाला सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आया है। सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के आवास कॉलोनी के सेक्टर-10 के एक घर में दंपत्ति एवं उसकी बेटी ने आत्महत्या कर लिया है। पति-पत्नी एवं बेटी के शव फंदे से लटकते मिले। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमे बड़े ही भावुक ढंग से यह आत्मघाती कदम उठाने की वजह बताई गई है। बताया गया है कि परिवार का मुखिया लंबे समय से बेरोजगार था।

इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद कुमार शाही ने बताया कि घर के भूतल पर सोनू शर्मा के पिता और भाई का परिवार रहता है। प्रथम तल पर सोनू शर्मा उनकी पत्नी गीता और बेटी सृष्टि रहते थे। बुधवार सुबह सोनू और उनकी बेटी नीचे उतर के नहीं आए तब परिवार के लोगों ने ऊपर जाकर देखा। खिड़की से देखा तो तीनों फंदे से लटके हुए थे। पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों के शव नीचे उतार लिए गए हैं। सोनू के पिता का ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रकों की बॉडी मेकिंग का काम है। सोनू शर्मा इस समय बेरोजगार थे। इंस्पेक्टर सिकंदरा ने बताया कि कमरे की तलाशी ली जा रही है। खुदकुशी का कारण पता करने का प्रयास किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि पूरा परिवार एक ही कमरे में साथ सोया था। सुबह करीब सात बजे सोनू का बेटा श्याम नीचे आया और खेलने लग गया। जब उसके एक परिचित ने उससे कुछ सामान मंगाया तो उसने घर में जाने से इंकार कर दिया। उसने बताया कि मैं ऊपर नहीं जाऊंगा, मम्मी-पापा और बहन लटके पडे़ हैं। मुझे डर लग रहा है। इसके बाद लोगों को घटना की जानकारी हुई। सोनू के जीजा विजय कश्यप और अन्य लोग घर में पहुंचे। देखा तो तीनों के शव फंदे से लटके हुए थे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को फंदे से नीचे उतारा।











