ईद-उल-अज़हा के मद्देनज़र पुलिस चौकी सीयर में पीस कमेटी की हुई बैठक

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। मुस्लिम भाईयो के त्योहार ईद-उल-अज़हा(बकरीद) के मद्देनजर रविवार को पुलिस चौकी सीयर में पीस कमेटी की बैठक उपजिलाधिकारी राजेश गुप्ता और सीओ रसड़ा शिवनारायण वैस की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए उपजिलाधिकारी राजेश गुप्ता ने कहा कि आपसी सौहार्द के साथ बकरीद के त्योहार को मनाये।

इस मौके पर इंस्पेक्टर उभांव अविनाश कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज मदनलाल, कांस्टेबल, प्रदीप मद्धेशिया, अंकुर वर्मा, जनार्दन, सभासद परवेज हमजा, हाजी तौहीद लारी, प्रशांत कुमार जायसवाल मन्टू, सुनील कुमार टिंकू, आनंद, सोहराब, सुधीर, मधु लाला, विवेक कुमार, कन्हैया माली, राजेश सिंह, इकबाल, सद्दाम , आरिफ, मूलताज, लल्लन आदि मौजूद रहे।











