बिल्थरारोड(बलिया)। उभांव थाना पर थाना दिवस का आयोजन आज शनिवार को किया गया जिसके अध्यक्षता क्षेत्र पुलिस अधिकारी रसड़ा शिवनारायण वैसे के देख रेख में किया गया। इस मौके पर कुल 13 भूमि विवाद का मामला प्रस्तुत किए गया जिसमें दो मामला मौके पर ही गुण दोष के कारण निस्तारण कर दिए गए।
इस मौके पर राजस्व निरीक्षक व लेखपाल मौजूद रहे। आवेदन देने वाले में शिवनारायण चौहान, शकुंतला देवी, तेज प्रताप सिंह, शमशेर यादव, दीनानाथ, दिलीप, फूलबदन शेलैश कुमार, विक्रमा, दिलीप, प्रेमचंद, मीना, अशफाक हसन, रमेश ने अपना-अपना आवेदन दिया जिसमें मीना रमेश का दो आवेदन गुण दोष के कारण मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। थाना दिवस के कार्यक्रम का संचालन उभांव थाना के प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने किया।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..