गाजे बाजे के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। हर वर्ष की भांति शुक्रवार को ठाकुर मन्दिर के पुजारी श्रीराम कुमार दास उर्फ नागा बाबा के नेतृत्व में भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा हाथी, घोड़े व गाजे बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में आगे-आगे घोड़े और हाथी चल रहे थे। श्रद्धालुओं द्वारा भगवान जगन्नाथ के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।












