ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा शिकायती पत्र, कोटेदार पर लगाया राशन बलैक कर बेचने का आरोप

फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): लखीमपुर खीरी जिले के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के ग्राम रानीनगर निवासी ग्रामीण मंगलवार को भारी संख्या में एकत्र होकर पलिया तहसील पहुंचे, जहां उन्होने प्रदर्शन कर स्थानीय कोटेदार मुन्नालाल पर राशन कार्ड के माध्यम से वितरण किये जाने वाले राशन को ब्लैक कर पडोसी देश नेपाल में बेचने का आरोप लगाकर एक शिकायती पत्र पलिया उप-जिलाधिकारी को सौंपकर कोटेदार पर कार्यवाही की मांग की हैं।

साथ ही राशन वितरण किए जाते वक्त ग्रामीणों से अंगूठा लगवा कर अगली बार राशन देने की बात करता है और जो राशन वितरण करता है उसमें भी वह घटतौली करता है। वही कोटेदार के द्वारा काफी समय से ग्रामीणों को प्रताड़ित भी किया जाता है जिसकी वजह से ग्रामीण बहुत ही परेशान हैं। फिलहाल ग्रामीणों ने भ्रष्ट कोटेदार पर उचित कार्यवाही की मांग की है।











