जब युवक ने तहसील दिवस पर लिखित शिकायत कर बारिश न होने पर “इंद्र भगवान” के खिलाफ कार्यवाही करने की किया मांग, तहसीलदार ने किया शिकायत अग्रसारित

ईदुल अमीन/अजीत शर्मा
डेस्क: कल सुबह से ही तहसील दिवस पर दी जाने वाली शिकायतों के सन्दर्भ में एक अनोखी शिकायत सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस शिकायत को देख कर जहा लोग हंस रहे है वही काफी रोचक कैप्शन भी इस तस्वीर को मिल रहा है। शिकायत किसी और के खिलाफ नही बल्कि “इंद्र भगवान” के खिलाफ दी गई है। शिकायतकर्ता ने बारिश न होने के लिए इंद्र भगवान को दोषी मानते हुवे उनके खिलाफ शिकायत देकर कार्यवाही की मांग किया है।

शिकायतकर्ता ने तहसीलदार कर्नलगंज को एक शिकायती पत्र देकर इंद्र देवता के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। बताते चलें कि यह शिकायत जनपद सहित पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना है। ऐसे में अब अधिकारी भी आश्चर्य चकित हैं कि आखिर इंद्र देवता भगवान जी के खिलाफ कैसे कार्यवाही की जाय। फिलहाल तो तहसीलदार ने शिकायत को अग्रसारित कर दिया है। मगर असमंजस बना हुआ है कि आखिर इस शिकायत पर जाँच कौन करेगा?











